संदिग्ध परिस्थति में युवक की जलने से मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायरूस्तम गांव निवासी सुजीत गुप्ता उम्र 25 वर्ष पुत्र रमाशंकर गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस जाने से इलाज के दौरान मौत हो गयी। वह अविवाहित था और क्षेत्र के सरोखनपुर में चाय-पान की दुकान चलाता था। बुधवार को पूरे दिन दुकान बन्द कर वह घर पर ही रहा। शाम लगभग सात बजे घर से बाहर निकला था रात लगभग 11 बजे जब परिजनों ने भोजन के लिए फोन किया तो सुजीत ने 10 मिनट में घर पहुंचने की बात कही। रात लगभग 12 बजे घर से 5 सौ मीटर दूर एक खेत में आग के लपटों से घिरा एक युवक दिखाई पड़ा तो लोग घटनास्थल की तरफ भागे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक बुरी तरह से झुलस चुका था।सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए झुलसे युवक को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में स्थिति गम्भीर देख डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया जहाँ उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!