दुनिया हो फूलों की! | #NayaSaberaNetwork

दुनिया हो फूलों की! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

काश, ये जबान  होती  फूलों  की,
ये दुनिया होती, सिर्फ  फूलों  की।
कांटा  बोनेवाले  न होते  जहां  में,
यक़ीनन कायनात होती फूलों की।

महकती  रातरानी, जगह - जगह,
आती हवाओं से खुशबू फूलों की।
बुरे दिन हैं आज,अच्छे भी आएँगे,
अगर सबकी सोच होगी फूलों की।

स्कूल भी  खुलेंगे और कॉलेज भी,
अगर  बात चलेगी  उन फूलों की।
फूल  बरसेंगे  तब  नीले  गगन  से,
वो  नदिया भी  बहेंगी  फूलों  की।

होगी  न जंग तब अखिल विश्व में,
बहेगी अमन की बयार  फूलों की।
नफ़रत  के  सारे  पर,  कट जायेंगे,
रहेगी महफूज़ डाल उन फूलों की।

निकलें जो अल्फाज़, हों  फूलों के,
खुदा करे कि दुनिया हो फूलों की।
चाँद  को चुगेगा न  तब कोई  पंछी,
तब  चाँदनी  भी  होगी   फूलों  की।

रामकेश एम.यादव(कवि, साहित्यकार), मुंबई

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments