पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में लाइन बाजार थाना अंतर्गत चौकियां चौकी के प्रभारी उ.नि. विनोद कुमार अंचल ने पुलिस टीम के सहयोग से गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक श्री अंचल ने बताया कि मय हमराह हे.का. धनई प्रसाद, तबरेज खां, का. उपेन्द्र साहनी, नीरज कुमार, कुलदीप कुमार मौर्य के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद पॉलिथीन के थैले में गांजा लेकर बटाउबीर मंदिर के पास खड़ा है। कहीं जाने के फिराक में है। इसकी सूचना पर उ.नि. व हमराहियों को अगवत कराते हुए बटाउबीर मंदिर के पास पहुंचे तो पुलिस को देखकर अभियुक्त हटने बढ़ने लगा। जिस पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार अंचल व पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम रोहित बिन्द निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार बताया। पुलिस की तलाशी के दौरान उसके पास से 1.110 किलो नाजायज गाजा बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!