स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी का निधन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी का निधन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र व धर्मापुर विकास खंड के किरतापुर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम का अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ रामघाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र सुभाष ने दी। तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह और एसओ जफराबाद विजय प्रताप सिंह ने शव पर पुष्प अर्पित किया। पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात वह छत पर गिर गये थे। जिससे गंभीर चोट आने से शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को देर शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के ओमप्रकाश यादव मुन्ना, लालजी पहलवान, तूफानी गिरी, सुनील गिरी, राकेश वि·ाकर्मा, छोटेलाल यादव, राजेश यादव, घनश्याम यादव, पप्पू यादव, विजय यादव समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!