उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का पहला दौर, बड़ी संख्या में वोट देने पहुंचे लोग | #NayaSaberaNetwork

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का पहला दौर, बड़ी संख्या में वोट देने पहुंचे लोग | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है।उत्तर प्रदेश के रामपुर में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। बता दें कि पंचायत चुनाव कुल चार चरणों में होंगे और मतगणना 2 मई को होगी। वहीं गोरखपुर के वनटांगिया गांव के एक मतदान केंद्र के बाहर लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।अयोध्या में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान चल रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान होगा।
पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए 1,14,142 प्रत्याशी तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 1,86,583 पदों के लिए 1,26,613 उम्मीदवार मैदान में हैं। आगरा से प्राप्त खबर के अनुसार बृहस्पतिवार को होने वाले पंचायत चुनाव के पहले चरण में आगरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रदेश के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बुधवार को बताया कि मतदान कोविड-19 संबंधित कड़े प्रोटोकॉल के बीच होगा। इस दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर छह-छह फुट की दूरी पर घेरे बनाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि आगामी दो मई को मतगणना के दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पीपीई किट की भी व्यवस्था की जाएगी।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को आगामी 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश दिए थे। इस बार चुनाव मैदान में भाजपा, सपा और कांग्रेस के साथ-साथ, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी तथा असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी है। कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस सबको चौंका देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इन चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी क्योंकि लोग पिछले चार वर्षों के दौरान भाजपा के कथित कुशासन से त्रस्त हो चुके हैं और कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। सिंह के इस दावे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में बाकी दलों का सूपड़ा साफ कर देगी जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए काम किया है उसे देखते हुए पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से रंगों के पर्व होली और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*
Ad


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 8853746551, 9415896695*
Ad

*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments