नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी की देवरानी श्रीमती सुमन द्विवेदी तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में है। वह सुजानगंज ब्लाक के वार्ड संख्या 32 से दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले वह वार्ड संख्या 30 से भी जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुन कर मिनी सदन में पहुंची थी। बताते चले कि 1995 से सीमा द्विवेदी जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी चुनावी सफर शुरू की थी। पांच साल तक जिला पंचायत सदस्य के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में ककहरा सीखने के बाद वह कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखी। संयोग ऐसा बना कि तीन बार विधायक होने के बाद राज्यसभा सदस्य होकर उच्च सदन में अपनी आवाज को बुलंद कर रही है। अपनी जेठानी के जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनता की सेवा करने के बाद अब देवरानी सुमन द्विवेदी तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है।दो बार वह जिला पंचायत बोर्ड की सदस्य रह चुकी है। तीसरी बार क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए जनता दरबार में उतरी है। अपने कार्यकालों में क्षेत्र की जनता की सेवा कर चुकी सुमन द्विवेदी को क्षेत्र की जनता का स्नेह व आर्शीवाद भरपूर मिल रहा है।
from NayaSabera.com


![*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386* *Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgjaWCFFlAXZRFKPKut8cLoGPcP_y-ATQs9RbEwV9pHhEefXdKfTMshdIbDP6kSZRTX6rMqfi2udO0M0Q_g29jcgdlK9UkMA-bhpFQM9D4TcguNHuTgazO7nsOzgMcP96qK5IGIYHD9pc/w254-h320-rw/OTHER+NEW+DESIGN+pis+22-03-2021+jpg.jpg)

0 Comments