स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी का हुआ निधन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
>राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

>धर्मापुर के किरतापुर गांव के थे निवासी
फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र व धर्मापुर विकास खंड के किरतापुर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम का अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ रामघाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र सुभाष ने दी। तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह और एसओ जफराबाद विजय प्रताप सिंह ने शव पर पुष्प अर्पित किया। पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात वह छत पर गिर गये थे। जिससे गंभीर चोट आने से शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को देर शाम उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर क्षेत्र के ओमप्रकाश यादव मुन्ना, लालजी पहलवान, तूफानी गिरी, सुनील गिरी, राकेश विश्वकर्मा, छोटेलाल यादव, राजेश यादव, घनश्याम यादव, पप्पू यादव, विजय यादव समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!