लापता युवक की कुएं में मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
लापता युवक की कुएं में मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा खर्गसेनपुर निवासी सूरज प्रसाद केवट 20 वर्ष पुत्र छोटे लाल केवट जो बीते 19 अप्रैल को बिना बताए घर से कहीं चला गया था, की लाश शनिवार को मिली तो परिजवार सहित पूरे क्षेत्र में सनसनीफैल गयी। मालूम हो कि उसके लापता होने पर परिवार वालों ने काफी खोजबीन किया परंतु कुछ पता नहीं चला। शनिवार को खर्गसेनपुर नहर के पास लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में उसकी लाश बरामद हुई। लाश बरामद होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोग बढ़ते अपराध को लेकर शासन व प्रशासन को कोसने लगे। मालूम हो कि मृतक दो भाई था एवं उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिजनों की सूचना पर चौकी प्रभारी थानागद्दी संतोष राय एवं कोतवाल केराकत विनय प्रकाश सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिये।

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* Ad
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!