वो दिन दूर नहीं जब सूरतगढ़ में डॉ पूनम प्रजापति को पद्मश्री मिलेगा- प्रवीण भाटिया | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
राजस्थानी साहित्यकार ने बताया मायड़ भासा का महत्व
टूट कर बिखर गई थी- गरिमा मेघवाल
पूनम फाउंडेशन का स्थापना दिवस मनाया
सूरतगढ़। पूनम फाउंडेशन श्योपुरा सूरतगढ़ द्वारा दूसरा स्थापना दिवस वार्ड नंबर 42 में कांता शर्मा की पाठशाला में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविज्ञ और भाटिया आश्रम सूरतगढ़ के प्रवीण भाटिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता फाऊंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर रेणु वर्मा ने की। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रवीण भाटिया ने कहा की पूनम और रामकरण प्रजापति पिछले कई सालों से सूरतगढ़ सहित गंगानगर हनुमानगढ़ जिले में जरुरतमंद झुग्गी झोपड़ी बीपीएल मजदूर परिवार आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार इंट भट्टा मजदूर वर्ग के बच्चो को निशुल्क शिक्षा अभियान से जोड़कर पुनीत कार्य कर रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब इन्हे शिक्षा के छेत्र में योगदान हेतु भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। ये सूरतगढ़ की जनता का सौभाग्य है उन्हे हीरे के रूप में कार्यकर्ता मिले और इन्होंने अपने जीवन को पहचाना।
वो दिन दूर नहीं जब सूरतगढ़ में डॉ पूनम प्रजापति को पद्मश्री मिलेगा- प्रवीण भाटिया | #NayaSaberaNetwork






राजस्थानी साहित्यकार और अंतरराष्ट्रीय कन्हैया लाल सेठिया पुरस्कार प्राप्त मनोज कुमार स्वामी ने राजस्थानी भाषा में दोहे और कहानी का जिक्र करते हुए शिक्षा के प्रति अपनी लगन और सेवा बनाए रखने को कहा। डबली कलां हनुमानगढ़ की कार्यकर्ता गरिमा मेघवाल ने अपने जीवन के अनछुए पहलू बताए और संघर्ष के दिनों में पारिवारिक स्थिति खराब होने के बाद भी शिक्षा अभियान से जोड़कर आज सत्तर जरुरतमंद बच्चो को शिक्षित कर रही है उन्होने फाऊंडेशन का आभार व्यक्त किया। किडनी डैमेज होने के बावजूद भी शीला सैन तीस बच्चो को शिक्षा अभियान से जोड़कर देश को शिक्षित कर रही है। हिमांशी की पाठशाला के कार्यकर्ता राजीव कुमार ने मुख्य अतिथि और यातायात प्रभारी उमाशंकर यादव को एक एक पौधा भेंट किया। संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पूनम प्रजापति ने बताया उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ता कांता शर्मा, यशोदा मुकेश, अनीता दीपक टाक, राजीव कुमार, सावित्री देवी घोडेला, गरिमा मेघवाल, नीतू विक्रम शर्मा, ममता नायक, अंजली यादव, खुशी वर्मा, रेणु वर्मा, दिव्या स्वामी, कंचन जगरूप सोखल, राहुल भारद्वाज, इंद्राज पंवार, पूनम उजाला, शीला सैन को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विविधा संस्था अध्यक्ष योगेश स्वामी, डॉ अम्बेडकर युवा मंडल अध्यक्ष रनवीर जोहम, यंग मैन एसोसियेशन सनी चूघ, भामाशाह परमजीत सिंह बेदी, कुम्हार समाज समिति के पोकर राम   सिंगाठिया , लेखराज, महेंद्र जलंधरा, पार्षद बबलू सैनी ने विचार रखे।सीआरपीएफ जवान राजेन्द्र  देवर्थ को बेस्ट एनजीओ अवॉर्ड -2019 भेंट किया।


Advt : DALIMSS Sunbeam | ENGLISH MEDIUM CO-EDUCATIONAL SENIOR SECONDARY SCHOOL - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR http://dalimssjaunpur.com | ADMISSIONS OPEN - SESSION 2021-22 | FROM CLASS PLAY GROUP TO CLASS IX & XI | (Science & Commerce)| ON COMPLETION OF OUR 10th YEAR SPECIAL OFFER FOR PARENTS | One month tuition fees free | Two months transport facility free | Special Discount in March-2022 Fees Teachers team will meet you at your door steps. Special Kids Lab first time in Jaunpur. For Admission you can also Register your child Online at our website. Admission Form available at the School Office on all working Days between 08:30 a. m. to 3:00 p. m. | CLASSES START From 5th APRIL, 2021 | Contact: 9235443353, 8787227589, E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com, Website: http://dalimssjaunpur.com
Ad


*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से रंगों के पर्व होली और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*
Ad


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 8853746551, 9415896695*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments