ऑटो की चपेट में आने से किशोर की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
ऑटो की चपेट में आने से किशोर की मौत | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
सरकोनी,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जैतपुर गॉव के पास बुधवार को दोपहर तेज गति से जा रहे ऑटो रिक्शा ने 8 वर्षीय बालक को टक्कर मार दिया। घायल अवस्था में परिजन जनपद के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बल्ली लगाकर देवकली-जफराबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उक्त गांव निवासी राज चौहान पुत्र सुरेश सड़क के एक छोर से दूसरे छोर पर पटरी बदलने के लिए जाने लगा। इसी बीच जफराबाद से कबूलपुर की दिशा में जा रही तेज गति से ऑटो रिक्शा के चपेट में आ गया। सूचना पर थानाध्यक्ष  विजय प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक मोहम्मद सलीम निवासी कबूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने उक्त मार्ग पर ब्रोकर की मांग किया। पुलिस ने आ·ाासन दिया कि तत्काल ब्रोकर बनवाया जाएगा। 

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* Ad
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!