BDC प्रत्याशी लापता, अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान बीडीसी प्रत्याशी के अचानक लापता हो जाने और उसके अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी बाइक फतेहगंज बाजार में एक दुकान के पास लावारिस मिली है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। उसके पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। देर शाम उसका मोबाइल उठा जरूर लेकिन कुछ साफ बात नहीं हो पाई। 


वार्ड सं. 25 से भरा है पर्चा
सिकरारा थाना क्षेत्र के सादात बिंदुली गांव निवासी सूरज यादव (26) ने वार्ड संख्या 25 से बीडीसी पद के लिए पर्चा भरा है। घर पर रह कर खेती करने वाला सूरज बुधवार को चुनाव चिह्न के लिए ब्लॉक मुख्यालय गया था। दोपहर करीब दो बजे किसी ने डायल 112 पर सूचना दी कि सूरज यादव का अपहरण हो गया। इस सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। 

सगे संबंधियों से पुलिस ने की पूछताछ 
थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे व बक्शा पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने आसपास के बाजार और सूरज के सगे संबंधियों से पूछताछ की। किसी ने बताया कि उसकी बाइक फतेहगंज बाजार में एक दुकान के बगल खड़ी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे का कहना है कि सूरज ब्लॉक पर आया था। किंतु घर न जाकर कहीं अन्यत्र चला गया। उसकी बाइक फतेहगंज में मिली है। सूरज के पिता लालबहादुर यादव की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। देर शाम उसका मोबाइल उठा जरूर लेकिन कुछ साफ बात नहीं हो पाई। 


*Advt : DALIMSS Sunbeam | ENGLISH MEDIUM CO-EDUCATIONAL SENIOR SECONDARY SCHOOL - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR http://dalimssjaunpur.com | ADMISSIONS OPEN - SESSION 2021-22 | FROM CLASS PLAY GROUP TO CLASS IX & XI | (Science & Commerce)| ON COMPLETION OF OUR 10th YEAR SPECIAL OFFER FOR PARENTS | One month tuition fees free | Two months transport facility free | Special Discount in March-2022 Fees Teachers team will meet you at your door steps. Special Kids Lab first time in Jaunpur. For Admission you can also Register your child Online at our website. Admission Form available at the School Office on all working Days between 08:30 a. m. to 3:00 p. m. | CLASSES START From 5th APRIL, 2021 | Contact: 9235443353, 8787227589, E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com, Website: http://dalimssjaunpur.com*
Ad


*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से रंगों के पर्व होली और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*
Ad


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 8853746551, 9415896695*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments