विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज 
मीरगंज थाना क्षेत्र के बरावां गांव का मामला
मीरगंज,जौनपुर।स्थानीय क्षेत्र के बरावां गांव में एक विवाहिता महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह व पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। बरावां गांव निवासी चाँदनी बेगम 24 वर्ष पत्नी मेंहदी हशन उर्फ  छोटू अंसारी ने आत्महत्या की है। सरायममरेज थाना क्षेत्र के मसाडी गांव निवासी मोहम्मद वकील अहमद की पुत्री चाँदनी बेगम की शादी पिछले एक वर्ष पूर्व बरावा  गांव निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी के पुत्र मेंहदी हशन के साथ हुई थी। उपस्थित लोगों के अनुसार सोमवार की सुबह शौहर कहीं बाहर गया हुआ था। घर पर मृतका ने मौका पाकर फाँसी लगा लिया। मृतका के पिता वकील अहमद की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए पांच लोगों के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज श्रीप्रकाश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad




*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!