डीएम ने बन रही फोरलेन सड़क का किया अवलोकन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा गत दिवस देर सायं जौनपुर से आजमगढ़ तक बन रही फोरलेन सड़क का प्रसाद इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट के निकट स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। आजमगढ़ से लेकर जौनपुर के सेंट पैट्रिक स्कूल तक की सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी की आजमगढ़ इकाई द्वारा कराया जा रहा है तथा सिपाह से वाजिदपुर, पकरी तक एवं मुंगराबादशाहपुर में बुढ़यिा का इनारा से कोदहू तक की सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी की जौनपुर इकाई द्वारा कराया जा रहा है। सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी बी.पी. सिंह ने बताया गया कि पचहटिया तथा सिपाह के निकट कहीं-कहीं पर लोगों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क से शीघ्र अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी फोरलेन बनने वाली सड़कों पर रेलवे क्रॉसिंग पड़ रही है उन क्रॉसिंग पर उपरगामी सेतु बनवाने का प्रस्ताव प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को भेजा जाए।  

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!