मोदी जी के विचारधारा को सीधे जनता तक पहुंचाएंः रवि चाणक्य | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
मोदी जी के विचारधारा को सीधे जनता तक पहुंचाएंः रवि चाणक्य | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक जिला पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव  के अध्यक्षता में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में रविवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री चाणक्य ने मिशन न्यू  इण्डिया के बारे में व भारत माता को परम वैभव पर ले जाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सीमा पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था में लगे जांबाज जवानों का भी उत्साहवर्धन किया। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष काशी प्रांन्त प्रिय रंजन तिवारी, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय पाण्डेय आदि ने भी संबोधित किया। साथ ही नरेंद्र मोदी विचार मंच जौनपुर के जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने विश्व प्रकाश श्रीवास्तव को प्रौद्योगिकी एवं सूचना (आईटी सेल) का जिलाध्यक्ष व अजीत गुप्ता को केराकत तहसील का अध्यक्ष बनाते हुये नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर सौरभ द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप मौर्य, डा. सुनील सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार, डा. रणधीर यादव, संतोष सोनकर, गीता बिंद आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी ने किया।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!