राजा बाबू सिंह ने संभाली सीमा सुरक्षा बल के आईजी की कमान | #NayaSaberaNetwork

राजा बाबू सिंह ने संभाली सीमा सुरक्षा बल के आईजी की कमान | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
बांदा। मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी श्री राजा बाबू सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल अब प्रतिनियुक्ति पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स पर अपनी सेवाएं देंगे। बांदा जिले के एक छोटे से गांव पचनेही के किसान परिवार में जन्मे श्री सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने पचनेही गांव से ही पूरी की हुआ। इसके बाद इंटीग्रेटेड रूलर टैलेंट हंट परीक्षा पास करके 12वीं तक की शिक्षा जीआईसी झांसी से  पूरी की। तदुपरांत बी.ए. और एम.ए. दर्शनशास्त्र से इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की और दर्शन शास्त्र विषय का गहन अध्ययन किया और उसके तुरंत बाद नेट (जे.आर.फ.) परीक्षा उत्तीर्ण  की और स्कॉलरशिप लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखी। यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा बिना किसी कोचिंग आदि की सहायता से तीसरे प्रयास पर पास करके आईपीएस ज्वाइन किया। अपनी पुलिस प्रशिक्षण राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद पूरी करते ही श्री सिंह को पहली पोस्टिंग एसपी रायपुर के रूप में मिली इसके बाद इन्होंने अपनी सेवाएं ए एस पी बालाघाट ए एस पी जबलपुर एडिशनल सिटी एसपी जबलपुर, एसपी कोरबा, रायगढ़, सतना और सहायक महानिरीक्षक, प्रशासन के पद पर भोपाल पुलिस मुख्यालय में अपनी सेवाएं दी। इसके उपरांत एसपी भिंड कमांडेंट पप्रथम बटालियन एस ए एफ इंदौर, एसपी छिंदवाड़ा में अपनी सेवाएं दी इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक पदोन्नति लेकर शहडोल रेंज पर अपनी सेवाएं दी वहीं से भारत सरकार द्वारा आईटीबीपी पर प्रतिनियुक्त पर भेज दिया गया जहां पर पहली पोस्टिंग सेक्टर कमांडर अरुणाचल प्रदेश में  मिली और एक साल तक अपनी सेवाएं दी। 
इसके बाद आइटीबीपी बल मुख्यालय लोधी रोड दिल्ली में अपनी सेवाएं दी। आइटीबीपी से प्रतिनियुक्ति वापसी पर पुलिस महा निरीक्षक पद पर आईएसएएफ जबलपुर, आईजी ग्वालियर मैं अपनी सेवाएं दी। आईजी ग्वालियर रेंज पर दी गई सेवाओं के लिए आज भी लोग याद करते हैं। 2 अक्टूबर 2019 को श्री सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पर पदोन्नत किया गया। एडीजी श्री राजा बाबू सिंह हमेशा ही अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए इन्हें विभिन्न सेवाओं के लिए पुलिस मेडल से भी नवाजा गया है।
 उनका नाम प्रकृति प्रेमी और पर्यावरण पर गहरी दिलचस्पी रखने वालों में जाना जाता है उन्होंने हजारों पेड़ लगाए हैं  पुलिस स्टेशन बेहट पर 108 पीपल के वृक्ष लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। वह गीता और गांधी के सिद्धांत पर हमेशा काम करते हैं। गीता और गांधी के आदर्श उन्होंने बुंदेलखंड में युवाओं तक पहुंचाया है इस उपलक्ष में भागवत गीता की बहुत सारी किताबें ना केवल बुंदेलखंड में बल्कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में वितरित  करवाया है। उनका मानना है कि बच्चों को सबसे पहले 700 श्लोक भगवत गीता के सिखाया जाना चाहिए। अभी हाल ही में उन्होंने 7 बिंदुओं पर संत समाज को फोकस करने के लिए आग्रह किया है जैसे पानी, पेड़ , पर्यावरण ,स्वच्छता ,महिलाओं का आत्मसम्मान, भागवत गीता और श्रीमद भगवतम जिससे समाज में एक सकारात्मक सोच उत्पन्न होगी और राष्ट्र निर्माण में सहायक होगा इसके साथ ही वह देसी गाय के संरक्षण पर भी जोर दे रहे हैं वह हमेशा ही बहुत सारे सामाजिक कार्य बुंदेलखंड में करते रहते हैं जैसे free मेडिकल कैंप, रामकथा का आयोजन कराना,जल संरक्षण आदि। उनकी नियुक्ति पर डॉक्टरअम्बरीषदुबे (चेयरमेन, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ मिर्ज़ापुर)अखिलेश सिंह उप निरीक्षक सी आई एफ एस मुंबई, जयराम सिंह बछेउरा, शांति भूषण सिंह एडवोकेट, जितेंद्र सिंह परमार, धनंजय सिंह जसपुरा, आदि ने बुंदेलखंड के लाल आईजी राजाबाबू सिंह को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आईजी बीएसएफ बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी है।

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments