छात्र हित में जयनाथ बी.यादव का मार्गदर्शन अमूल्य है: चंद्रवीर यादव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
छात्र हित में जयनाथ बी.यादव का मार्गदर्शन अमूल्य है: चंद्रवीर यादव | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: माटुंगा पूर्व स्थित  बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एफ-उत्तर विभाग कार्यालय  में  सहकार नगर मनपा हिंदी स्कूल के प्रभारी  मुख्याध्यापक जयनाथ बहादुर यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। उपस्थित गणमान्यजनों ने दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात स्वागत गीत महापौर पुरस्कृत मुख्याध्यापिका लीलावती सिंह एवं प्रभारी मुख्याध्यापक   सुधीर डी.कोचे ने प्रस्तुत किया।  प्रस्ताविकी मुख्याध्यापक विजय बहादुर यादव ने प्रस्तुत करते हुए जयनाथ यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रशासकीय अधिकारी मुख्तार शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुए समारोह में प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में  विभाग निरीक्षक जगदीश एन . गायकवाड , कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली,एस.एम.सी सदस्य प्रतिनिधि मुख्याध्यापक  मार्कंडेय गिरी ने श्री यादव के स्वर्णिम तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता को याद किया। इस अवसर पर शाल, श्रीफल, मानपत्र पुष्पगुच्छ देकर शिक्षा क्षेत्र के अनेक विद्वानों ने उनका  भव्य सत्कार किया । सूत्र संचालन मुख्याध्यापक  विनोद कुमार मिश्र एवं महापौर पुरस्कृत शिक्षक  हवलदार सिंह ने तथा आभार  अरविंद कुमार पाण्डेय ने माना।सत्कार मूर्ति ने अपने शैक्षणिक जीवन की सफलता में ठता, परिश्रम, त्याग, सेवा, समर्पण एवं विद्यार्थियों के प्रति अपार स्नेह, लगाव, रूचि, जिज्ञासा तथा गुणवत्ता विकास को मुख्य आधार बताया। जयनाथ यादव की सेवानिवृत्ति के पश्चात समाजसेवी डा.बाबुलाल सिंह, शिक्षाविद् रामहित यादव,शिक्षक नेता ओमप्रकाश यादव,मनीराम यादव, ओम प्रताप सिंह,दीना यादव, पूर्व शिक्षा निरीक्षक राजदेव यादव, पूर्व प्रधानाचार्य माता प्रसाद यादव, साहित्यकार शिवपूजन पांडे, राम अवतार यादव, हरेंद्र सहदेव यादव सत्यदेव यादव, मुख्याध्यापिका ऊषा पतनवार, प्रदीप जीता यादव के साथ ही यादव महासभा मुंबई के महासचिव शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव‌ ने अपने गुरू जयनाथ यादव की सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की और कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका को ऐसे विद्वान मार्गदर्शक की कमी सदैव खलेगी।

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

 

*Ad : जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!