कांग्रेस पार्टी गांधीजी के आदर्शों तथा सिद्धांतों पर चलने को प्रतिबद्ध - क्लाईव डॉयस | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
कांग्रेस पार्टी गांधीजी के आदर्शों तथा सिद्धांतों पर चलने को प्रतिबद्ध - क्लाईव डॉयस | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: देश की आजादी के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सदैव कांग्रेस का उद्देश्य रहा है। आगे भी कांग्रेस पार्टी गांधीजी के विचारों पर चलने को प्रतिबद्ध है। यह बातें कांग्रेस के उत्तर पश्चिम मुंबई जिलाध्यक्ष क्लाईव डॉयस ने अंधेरी पूर्व के नागरदास रोड स्थित शर्मा कंपाउंड में गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कही हैं। कार्यक्रम के आयोजक तथा कांग्रेस के उप जिलाध्यक्ष मुकेश (पप्पू) शर्मा ने कहा कि गांधी जी की विचारधाराओं का देश की मौजूदा मोदी सरकार द्वारा हनन किया जा रहा है। इस सरकार में गरीबों, असहायों को दरकिनार किया जा रहा है, और देश के अन्नदाताओं की आवाज को तवज्जो नही दी जा रही है। काश, देश की केंद सरकार भी गांधीजी की विचारधाराओं का अनुसरण करती, तो देश में रामराज्य कायम होने में समय नही लगता। इस अवसर पर पर महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के महासचिव राजेश शर्मा, पूर्व नगरसेविका रुपाली ताई पावसकर, कांग्रेसी नेता रमेश मिश्रा, जिला सचिव रविकांत शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार विजय गिरी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के प्रवक्ता भरत सिंह, राजकुमार यादव, वरिष्ठ समाजसेवी केशव चौबे, दशरथ मिश्रा समेत बड़ी तादाद में लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन  अर्पित किए। योगेश घोर दंपति द्वारा गांधीजी को समर्पित भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई।

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जिला महिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!