चौधरी चरण सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
चौधरी चरण सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ | #NayaSaberaNetwork

चौधरी चरण सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेन्ट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मानवेन्द्र सिंह सुमन पीजी कालेज की डायरेक्टर डा. सुमन यादव ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच मुगलसराय की रेडमैक्स स्पोर्टिंग क्लब और जौनपुर की शीराजे हिन्द स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। टाई ब्रेकर के सहारे मुगलसराय की रेडमैक्स स्पोर्टिंग क्लब ने जौनपुर की शीराजे हिन्द स्पोर्टिंग क्लब को हराकर 5-3 के गोलान्तर से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी मुगलसराय के बलवीर कौशल को पत्रकार आरिफ अंसारी ने दिया। दोनों टीमों ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन मैच का दोनों हाफ गोलरहित रहा। निर्णायक संतराम ने टाई ब्रेकर का निर्णय लिया, जिसमें मुगलसराय 5-3 गोल के अन्तर से विजयी रही। उद्घाटन समारोह की विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीना साहू व डा. उर्मिला गुप्ता रहीं। इस दौरान अतिथियों को तेजस न्यूज एजेन्सी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। स्वागत संस्थापक दूधनाथ यादव, एकेडमी के अध्यक्ष पत्रकार राजेश साहू ‘राजू’, विनोद साहू, सुशील सोनकर आदि ने किया। संचालन विरेन्द्र यादव वीरू ने किया। मैच रेफरी मास्टर संतराम निषाद रहे। इस अवसर पर रमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

*Ad : युवा समाजसेवी व जनपद के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष2021,मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की आप सभी को कोटिशः बधाई व अशेष शुभकामनाएं*
Ad



*Ad : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!