समाज के प्रति बेहद जागरूक हैं जनपद के अधिवक्ताः डीएम | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
समाज के प्रति बेहद जागरूक हैं जनपद के अधिवक्ताः डीएम | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने स्मृति चिन्ह भेंट करके दी विदाई
जौनपुर। चित्रकूट मंडल के नए कमिश्नर व जनपद के जिलाधिकारी रहे दिनेश सिंह के सम्मान में सोमवार को कलक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने बार सभागार में समारोह आयोजित कर उन्हें भव्य विदाई दी। समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने डीएम द्वारा जौनपुर शहर के  विकास में किए गए ऐतिहासिक कार्य, शहर की जनता से सीधे जुड़ाव को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे बार समिति के महामंत्री युवा अधिवक्ता आनंद मिश्र ने जिलाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जिले में चलाए गए बड़े पैमाने पर अभियान व जनपद की ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने में उनके द्वारा किए गए कार्यों को मील का पत्थर बताया। श्री मिश्र ने कहा कि महज 15 महीने के कार्यकाल में  जिलाधिकारी प्रत्येक गांव, कस्बों और वहां की समस्याओं से बखूबी रूबरू हो गये। यही कारण रहा कि इस जनपद की जनता सीधे डीएम से मिलकर अपनी शिकायतें बयां करती थी।  एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार ने जिलाधिकारी की कार्यकुशलता उनकी कर्मठता, और कार्यों के प्रति जिम्मेदारी को बखूबी निभाने पर खुलकर चर्चा की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में वह हमेशा अग्रणी रहे। अंत में डीएम दिनेश सिंह ने जनपद के अधिवक्ताओं की जागरूकता, उनके द्वारा दिए गए हर संभव सहयोग पर बार समिति के सदस्यों की सराहना करते हुये उनके प्रति आभार जताया। कलक्ट्रेट अधिवक्ता बार समिति के अध्यक्ष व महामंत्री आनंद मिश्र ने जिलाधिकारी को जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ी स्मृति चिन्ह और सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी, विजय प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता शरद पाठक, संतोष त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जिला महिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!