एक्टिव केस मामले में दुनिया में 16वें स्थान पर पहुंचा भारत, अब तक 37 लाख लोगों को लगी वैक्सीन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) भारत (india) से खत्म होता नजर आ रहा है। देश में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। जिसके चलते एक्टिव केस मामले में भारत अब इंडोनेशिया को पछाड़कर दुनिया में 16वें स्थान पर आ गया है। देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 68 हजार हो गई है।
पिछले 24 घंटों में भारत में 13,052 नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 127 लोगों की जान चली गई है। बीते दिन 13,965 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 7 लाख 46 हजार हो गए हैं। कुल एक लाख 68 हजार 784 लोगों को जान जा चुकी है। एक करोड़ चार लाख 23 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं।
वहीं, देशभर में अब तक 37 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को टीकाकरण के 15वें दिन 2,44,307 लोगों को टीका लगाया गया और टीका लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव के 71 मामले सामने आए। टीका लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों की कुल संख्या 37,44,334 हो गई है।
अब तक उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 4,63,793 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया है। इसके बाद राजस्थान में 3,26,745, कर्नाटक में 3,15,343, मध्य प्रदेश में 2,73,872 और महाराष्ट्र में 2,69,064 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। बता दें कि भारत ने न केवल सबसे तेजी से 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया है बल्कि 20 लाख और 30 लाख लोगों को टीका लगाने के मामले में भी देश पहले पायदान पर है।

*Ad : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : सखी फाउण्डेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!