पुलिस खोजती रह गयी और लाल बहादुर कई गांवों में किये यात्रा व प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork

पुलिस खोजती रह गयी और लाल बहादुर कई गांवों में किये यात्रा व प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
तू डाल-डाल, मैं पात-पात वाली कहावत को सपाध्यक्ष ने किया चरितार्थ
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने मल्हनी विधानसभा के क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चलाये जा रहे किसान आन्दोलन का नेतृत्व करते नजर आये। प्रशासन द्वारा सपाजनों को जहां लगातार हाउस अरेस्ट किया जा रहा है, वहीं सपा जिलाध्यक्ष पुलिस पकड़ में नाकाम दिखाई दिये। श्री यादव के नेतृत्व में मल्हनी विस क्षेत्र के परियावा, पोखरिया, बैजारामपुर सहित अन्य गांवों में विशाल पैदल यात्रा करते हुये जगह-जगह धरना भी किये। इस मौक पर श्री यादव ने कहा आज की भाजपा सरकार ने किसानों के विरोध में जो कानून बनाया है, हम समाजवादी लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस कानून से किसानों की नहीं, बल्कि अडानी-अब्बानी को फायदा होगा। किसान को किसान के खेत में मजदूर बनाना चाहती है। सरकार किसान को अपने खेतों की फसल को औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर करेगी। सरकार प्रशासन पुलिस के दम पर किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है। हम समाजवादी लोग चुप नहीं बैठेंगे। हमको प्रशासन जितना परेशान करेगी, हम किसान विरोधी कानून को खत्म कराकर ही दम लेंगे। हम मारेंगे नही लेकिन मानेंगे भी नहीं। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम जेल जाने से डरने वाले लोग नहीं है। इस अवसर पर राहुल त्रिपाठी, अखिलेश जायसवाल, निजामुद्दीन अंसारी, चन्दशेखर यादव, जयहिंद यादव, रोहित यादव, महेश यादव, वेद प्रकाश यादव, रमेश, आकाश जायसवाल, आरबी यादव सोचन राम विश्वकर्मा, संदीप यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments