नया सबेरा नेटवर्क
अभिनव सिंह
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खंड पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि बक्शा ब्लॉक प्रमुख सजक सिंह पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उन्हें विरले पुरुष बताया। अटल नाम में ही सर्वशक्ति समाहित है। विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि स्व.अटल जी भाजपा के पुरोधा थे। इसके पूर्व उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्र, अरुण उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह मुन्ना, मनोज सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, चंद्रिका यादव, जयप्रकाश गुप्ता, शैलेन्द्र दूबे, अशोक शुक्ल, जियालाल सिंह के अलावा राजस्वकर्मी शैलेन्द्र श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, विजय मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में करीब सौ लोगो को प्रमुख द्वारा कम्बल वितरित किया गया।
from NayaSabera.com
0 Comments