हिन्दू युवा वाहिनी बदलापुर ने मनाया तुलसी पूजन दिवस | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
हिन्दू युवा वाहिनी बदलापुर ने मनाया तुलसी पूजन दिवस | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी बदलापुर नगर इकाई के अध्यक्ष सुधीर सिंह मुन्ना के नेतृत्व में नगर उपाध्यक्ष अनुपम सिंह के आवास पे तुलसी पूजन दिवस मनाया गया सभी कार्यकर्ताओं ने तुलसी पौधा पे पुष्प, जल, चंदन, धूप अर्पित कर तुलसी पूजन किया हिन्दू युवा वाहिनी जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह लकी ने कहा कि तुलसी पौधे का धार्मिक, आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है। असंख्य रोगों का उपचार तुलसी दल है। आम लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का मुख्य आधार भी तुलसी है। तुलसी पौधा 24 घंटे आक्सीजन प्रदान कर संपूर्ण पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाता है। समस्त मानव कल्याणार्थ तुलसी पौधा एक औषधी है। नगर अध्यक्ष सुधीर सिंह मुन्ना ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा ही नहीं बल्कि धरा के लिए वरदान है और इसी वजह से हिंदू धर्म में इसे पूज्यनीय माना गया है. आयुर्वेद में तुलसी को अमृत कहा गया है क्योंकि ये औषधि भी है और इसका नियमित उपयोग आपको उत्साहित, खुश और शांत रखता है। इस मौके पे अखंड प्रताप सिंह, डॉ अंकित त्रिपाठी, विवेक सिंह, पंकज सिंह, किरन निगम,संतोष सिंह, सतीश कश्यप, अम्बर सिंह,अखिल श्रीवास्तव, सूरजभान गौतम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!