राजपूत एकता परिषद के तत्वावधान में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • स्वाभिमान की रक्षा के लिए परिषद कृत-संकल्प
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। राजपूतों की रक्षा के लिए परिषद कृत-संकल्प है और उनके मान—सम्मान व गौरव को सदैव बरकरार रखने के लिए राजपूतों को आगे आने का आह्वान किया गया। इस आशय का फैसला रविवार की शाम को होटल उत्सव मोटल में परिषद की माहवारी बैठक में शामिल सदस्यों ने लिया।

राजपूत एकता परिषद के तत्वावधान में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर | #NayaSaberaNetwork

बैठक में सदस्यों के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई जिसमें जनवरी माह की 24 को तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के बलरामपुर सभागार में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा जिसमें जनपद के लोगों को स्वास्थय जांच एवं औषधियों को दिया जायेगा। बैठक में सदस्यता अभियान को और गतिशील बनाने भी सहमति जताई गयी तथा बदलापुर केराकत व शाहगंज तहसीलों में परिषद के प्रभारी की भी सहमति दी गई।

बैठक को दिनेश सिंह बब्बू, दुष्यन्त सिंह एडवोकेट, वशिष्ठ नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, शशिमोहन सिंह ​ने सम्बोधित किया। बैठक में रत्नाकर सिंह, शशि सिंह, विनोद कुमार सिंह, संजय सिंह द्वय, देवेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, श्याम सिंह, डॉ. संजय सिंह, डबलू सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अध्यक्षता ओम प्रकाश सिंह तथा संचालन रविन्द्र नाथ सिंह ने किया।

*Ad : No. 1 News Portal - NayaSabera.com | जौनपुर का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल | विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320, WhatsApp : 8299473623*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!