आईएमए ने पुलिस से की कार्यवाही की मांग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। एक सप्ताह पूर्व नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एएन मेमोरियल हास्पिटल पर मरीज की मौत के बाद हंगामा और तोड़फोड़ के आरोपियों पर आईएमए संस्था ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली पुलिस को पत्रक सौंपा। चिकित्सकों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसएशन के अध्यक्ष डा. एसएल गुप्ता की अध्यक्षता में पक्का पोखरा मोहल्ला स्थित ज्योत्स्ना भवन में आयोजित बैठक में घटना की निन्दा की गई। साथ ही चिकित्सकों ने कहा कि डाक्टर मरीज की जान बचाने के लिए अंतिम समय तक प्रयास करता है लेकिन जब कभी नाकाम हो गया तो अस्पताल में अराजकता का माहौल उत्पन्न करने से जहां अन्य मरीज परेशान होते हैं। वहीं डाक्टर का मनोबल भी गिरता है। समाज को मिलने वाली इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित होती हैं। बैठक में चिकित्सकों ने मांग किया कि अस्पताल पर तोड़-फोड़ के आरोपियों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे। इस अवसर पर डा. जावेद अहमद, डा. जेपी दुबे, डा. महेंद्र यादव, डा. सुधाकर मिश्रा, डा. महफूज अहमद, डा. ज्ञानचंद चित्रवंशी, डा. प्रेम चंद चित्रवंशी आदि चिकित्सक मौजूद रहे।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!