किसान आंदोलन को और तेज करेगा भाकपा मालेः राधेश्याम मौर्य | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क    
जिला टीम का गठन करके कामरेड गौरव को बनाया गया प्रभारी
जौनपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन ‘भाकपा माले’ ने जनपद इकाई का गठन करके किसान आंदोलन को तेज करने का फैसला किया है। इसी को लेकर राज्य कमेटी सदस्य कामरेड राधेश्याम मौर्य की उपस्थिति में 7 सदस्यीय जिला नेतृत्वकारी टीम का गठन किया गया जिसका जिला प्रभारी का. गौरव सिंह को बनाया गया है। वहीं अन्य दलों से आये 12 लोगों ने टीम की सदस्यता ग्रहण किया। जिला टीम में का. रेनू सिंह, राजनाथ बिन्द, मंजूर अली, जगदीश, जितेन्द्र यादव, चन्द्रावती निगम शामिल हैं। इस मौके पर कामरेड श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को कारपोरेट घरानों के हाथों मंे गिरवी रख दिया है। सार्वजनिक सार्वजनिक क्षेत्रों को पूंजीपति घरानों को बेच रही है। मौजूदा कृषि कानून जिन्हें मोदी ने आपदा का अवसर के रूप में बदलते हुये पारित किया है, यह पूर्णतः किसान विरोधी है। इस कानून से कृषि संकट बढ़ेगा और देश खाद्यान्न के लिये निजी घरानों का मोहताज हो जायेगा। वहीं जिला प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ जौनपुर में किसानों व मजदूरों को गोलबन्द करके संघर्ष तेज किया जायेगा।
 
*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!