#NewsBulletin : सपा के भीष्म पितामह रहे रामबली दादा का निधन, पार्टी की हुई अपूरणीय क्षति | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सतहरिया निवासी एवं केवार गाँव के प्रधान रहे समाजवादी पार्टी में स्थापना काल से पार्टी के लिए तन, मन व धन से समर्पित करने वाले एवं सतहरिया के भीष्म पितामह कहे जाने वाले रामबली यादव दादा का सोमवार को सुबह निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुँचे शुभचिंतकों एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी का एक बड़ा समर्थक इस क्षेत्र से चला गया जिसकी निकट भविष्य में भरपाई किया जाना सम्भव नहीं है।

#NewsBulletin : सपा के भीष्म पितामह रहे रामबली दादा का निधन, पार्टी की हुई अपूरणीय क्षति | #NayaSaberaNetwork

मालूम हो कि रामबली दादा समाजवादी पार्टी के इस क्षेत्र के अभिभावक थे। समाजवादी पार्टी परिवार की तरफ से उनके निधन से शोक संतप्त है और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर इस परिवार को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, राजेश यादव, लक्ष्मीकान्त यादव, सन्तोष यादव, राममूर्ति सरोज, राम लाल सरोज, राहुल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया।
मुंगराबादशाहपुर कस्बे में स्थित पूर्व चेयरमैन मेवा लाल साहू सत्संग भवन में भाजपा मण्डल का चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन भाजपा नेता ओम प्रकाश निषाद, नगर पालिका के चेयरमैन शिव गोविंद साहू व मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा मंडल उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता व उमाशंकर गुप्त ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला मंत्री राज पटेल, मंत्री दुर्गेश दुबे, बृजेश सिंह, मंडल महामंत्री रंजीत भोज्यवाल व नगर मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता आदि ने चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्य करके एक मिशाल कायम किया है। नगर मंडल उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

जिला मंत्री राज पटेल ने कहा कि शिविर से प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी को मजबुत करने में जुट जाय। नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने सरकार की उपलब्धियों के बारें में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का सर्वाधिक विकास हुआ। मंडल उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट उमाशंकर गुप्त ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।
नगर मंडल अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और जनहित योजनाओं के बारे मे बताया। संचालन मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय चौरसिया, सभासद अरविंद बच्चा, दीपक विश्वकर्मा, शिव लाल सोनी, दुर्गेश दुबे, अतुल तिवारी, अभिषेक मिश्रा, अजय पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

गांव में हो रही मोहल्ला बैठक, दी जा रही जानकारी

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गरियांव के परिक्षेत्र में शासन के मंशानुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी के आह्वान पर पढ़ाई लिखाई हेतु जागरूकता लाने डोर-टू-डोर  अभिभावकों के यहां जाकर मोहल्ला बैठक कर दूरदर्शन पर समय 9 से 1 बजे तक अलग-अलग कक्षा के विभिन्नविषय के अनुसार शिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा है।

ध्यान रहे कि शिक्षकों को व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया व वालेंटियर के माध्यम से शिक्षण कार्य चल रहा है। बैठक में शिक्षा पहुंचे अपने द्वार, टीवी रेडियो एप के साथ नारों के साथ प्रधानाध्यापक संजय मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद, प्रवीण श्रीवास्तव, अजीत सिंह, आशीष चौरसिया, अरविंद तिवारी, शीतला प्रसाद, अनारा देवी के साथ बैठक कर रहे हैं।
इस अवसर पर कामता प्रसाद, संजय मौर्य, मुन्ना सोनी, राहुल सोनी, राजू चौरसिया, शकीला, दुर्गावती, डब्बू तिवारी, विशाल सोनी, मोहम्मद इमरान, असगर अली आदि मौजूद रहे।

महिला सशक्तिकरण को लेकर बालिकाओं को थानाध्यक्ष ने किया जागरूक

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के पंवारा थानान्तर्गत महेशगंज में थानाध्यक्ष पंवारा सै. हुसैन मुन्तजर ने महिला शसक्तिकरण के मद्देनजर कोचिंग संस्थान में जाकर बालिकाओं को जागरूक किया।
साथ ही कहा कि यदि आप लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो आप तत्काल हमसे मेरे मोबाइल पर सम्पर्क करें जिससे हम आपकी मदद कर सके। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जिससे हम कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हरा सके।


महिला सशक्तिकरण मिशन में थानाध्यक्ष के साथ आरक्षी विमल दुबे, रणविजय यादव, शक्ति सिंह के साथ कोचिंग के डायरेक्टर एस. चन्द्रा, पवन चौहान, इन्द्रजीत यादव, विजय राय, जेपी मौर्या सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।

*एमएलसी प्रत्याशी रमेश सिंह का भव्य नामांकन 11 नवम्बर को होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक साथियों से कटिंग (छोटी) मेमोरियल इण्टर कालेज वाराणसी में उपस्थित होने की अपील की है।*
Ad


*Ad - Happy Dussehra : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad

*Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, जौनपुर 9554210903, 7309896302*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!