#NewsBulletin : हाई वोल्टेज का विद्युत खम्भा गिरा, कोई हताहत नहीं | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के नवाब युसूफ रोड के चौराहे से मल्हनी रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर सोमवार को उस समय हड़कम्प मच गया जब हाई वोल्टेज का एक विद्युत खम्भा अचानक गिर गया। क्षेत्रीयलोगों के अनुसार उक्त हाई वोल्टेज वाला खम्भा विद्युत प्रवाहित तार से युक्त है जो अचानक गिरा तो लेकिन सड़क पर गिरने के बजाय सामने वाले मकान पर गिर गया। यह देख वहां हड़कम्प मच गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं था।

#NewsBulletin : हाई वोल्टेज का विद्युत खम्भा गिरा, कोई हताहत नहीं | #NayaSaberaNetwork

युवा मण्डल विकास अभियान की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा विकास खंड मुगराबादशाहर में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित युवा मंडल विकास अभियान के नवगठित एवं पुनरीक्षित युवा मंडलों के प्रतिनिधियों की बैठक ब्लाक मुख्यालय पर हुई। इस मौके पर नवगठित युवा मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों और युवा मंडल के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से युवा मंडल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रेम यादव ने युवा मंडल पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्य एवं युवा मंडल के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये मुख्य धारा में योगदान देने की अपील किया। अध्यक्षता कर रहे जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु सागर ने केंद्र से जुड़ने पर बधाई दिया। साथ ही खेल तथा बौद्धिक गतिविधियों में हर संभव सहायता और मार्गदर्शन का आश्वासन प्रदान करते हुये बताया कि युवा मंडल के पुनर्जागरण और विकास का यह अभियान जनपद के विभिन्न विकास खंडों में समय-समय पर चलाया जाता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीयूष सिंह (विकास खण्ड अधिकारी), अखिलेश पाण्डेय (राज्य प्रशिक्षक नेयुके जौनपुर), सुरेंद्र बहादुर सिंह (लेखाकार), राष्ट्रीय स्वयं सेवक सुरेश यादव, अवनीश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*Ads : GET A DIRECT LINE TO YOUR CUSTOMERS | Reach Unlimited | Contact - nayasabera.com Ads | Mo. 9807374781, 8299473623 | WA - 8299473623*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से धनतेरस की शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments