कोरोना अपडेट : जानिए विश्व के देशों का हाल, कहां पर हुई बढ़ोतरी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
दुनिया भर में कोरोना के आकंड़े 6 करोड़ के पार हो चुके हैं। पूरे विश्व में अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। वहीं कोरोना केस के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। 

नए आकंड़ों के मुताबिक विश्व स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 6.08 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 1,429,000 से अधिक हो गई हैं। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी।


यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि शुक्रवार की सुबह तक वर्तमान वैश्विक मामले और मृत्यु दर क्रमश: 60,860,169 और 1,429,733 हो गए थे।

सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है। यहां संक्रमण के 12,879,861 मामले और 263,413 मौतें दर्ज की गई हैं। कोविड-19 के मामलों के हिसाब से भारत 9,266,705 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 135,223 हो गया है।

दस लाख से ज्यादा कोरोना केस
सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,166,606), फ्रांस (2,235,537), रूस (2,169,424), स्पेन (1,617,355), ब्रिटेन (1,578,429), इटली (1,509,875), अर्जेंटीना (1,399,431), कोलम्बिया (1,280,431), मेक्सिको (1,078,594) और जर्मनी (1,005,307) है।

विश्व भर में कोरोना से मौत 
कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील का स्थान है, जहां 170,769 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं 20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (103,597), ब्रिटेन (57,128), इटली (52,850), फ्रांस (51,041), ईरान (46,689), स्पेन (44,374), अर्जेंटीना (37,941), रूस (37,688), कोलंबिया (36,019), पेरू (35,685) और दक्षिण अफ्रीका (21,289) हैं।

*Ad - डाला छठ की शुभकामनाएं : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad

*Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, जौनपुर 9554210903, 7309896302*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!