मुंगरा SO की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं ने SDM को घेरा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • मुंगरा प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश के स्थानांतरण की किया मांग
अमित शुक्ला
मछलीशहर, जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर द्वारा विगत शनिवार को मुंगराबादशाहपुर थाने पर आयोजित समाधान दिवस के दौरान समाधान दिवस के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार एमपी सिंह से दुर्व्यवहार किए जाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। 

मुंगरा SO की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं ने SDM को घेरा | #NayaSaberaNetwork

एक तरफ जहाँ राजस्व निरीक्षक गण, जिला लेखपाल संघ और जिला अमीन संघ घटना को प्रभारी निरीक्षक द्वारा राजस्व अधिकारी के साथ किया गया अमर्यादित आचरण बताते हुए विरोध कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ तहसील अधिवक्ता संघ ने भी कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा व अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और किसी राजस्व अधिकारी के साथ प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा किए गए इस दुर्व्यवहार को अति निंदनीय बताते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।

बताते हैं कि विगत शनिवार को तहसील क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान समाधान दिवस के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार एमपी सिंह से मुंगराबादशाहपुर के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आक्रोशित समाधान दिवस में उपस्थित राजस्व निरीक्षक समेत समस्त उपस्थित राजस्वकर्मियों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया था। 

मुंगरा SO की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं ने SDM को घेरा | #NayaSaberaNetwork

रविवार को छुट्टी होने के चलते देखने में भले ही मामला शान्त दिखा लेकिन सोमवार को तहसील खुलते ही मामला तूल पकड़ने लगा। एक तरफ जहाँ इस घटना से तहसील समेत समूचे जिले के लेखपालों में आक्रोश दिखायी दिया वहीं राजस्व निरीक्षक गण भी आक्रोशित दिखे। इसी के साथ जनपद का अमीन संघ भी नायब तहसीलदार के साथ प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर प्रभारी निरीक्षक पर कार्यवाही के लिए जिलाधकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मछलीशहर अंजनी कुमार सिंह को सौंपते हुए दोषी प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।

प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा, अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव, आरपी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ल, ललित मोहन तिवारी, विनयप्रिय पाण्डेय, चन्द्रेश तिवारी, जीतलाल सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*विज्ञापन : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान की तरफ से सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सपा के 28वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!