- शिक्षामित्र की असामयिक मृत्यु पर संघ ने किया मदद
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिकरारा ब्लॉक के नेवढ़िया प्राथमिक स्कूल पर तैनात शिक्षामित्र रामसूरत की पिछले दिनों बीमारी से मृत्यु हो गई थी। उनकी 8 लड़कियां थी जिसमें 5 लड़कियों की शादी उन्होंने कर दिया था तीन लड़कियों की शादी अभी नहीं हुई है। इसकी जानकारी जब शिक्षक संघ के सदस्यों को हुई तो पूरे ब्लॉक से प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, शिक्षामित्र संगठन के अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील उपाध्याय एवं ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में पूरे ब्लॉक से शिक्षामित्र और अध्यापकों ने सहयोग करके 2,88,450 रूपये शुद्धक के दिन मृतक रामसूरत की पत्नी सावित्री देवी को दिया। साथ ही यह भरोसा दिया कि भविष्य में भी यह शिक्षक संघ उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि हमारा संघ पहले भी शिक्षकों और शिक्षामित्रों को की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। पूर्व में भी लोगों की मदद गयी लेकिन अब तक की सबसे बड़ी मदद है। इधर मदद पाकर मृतक का परिवार कुछ आर्थिक तंगी से उब जाएगा और कम से कम लड़कियों के शादी में यह धन काम आएगा।
बैक में जमा करवाया रूपया
शिक्षक संघ के सदस्यों ने अपने सामने ही मृतक की पत्नी सावित्री देवी के खाते में 2,50,000 जमा कर दिया और 38,450 उनको अंतिम क्रिया कर्म के लिए नकद ही सौंप दिया। इस मदद से लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है और मृतक के परिवार ने शिक्षक संघ के लोगों का आभार जताया। इस दौरान मृत्युंजय सिंह, देशबंधु यादव, राजेश मिश्रा, रवि मिश्रा, शैलेश कुमार, मंजू पांडेय, सीमा उपाध्याय, कमलेश यादव, त्रिभुवन, मनोज सिंह, अरविंद आदि लोग रहे।
from NayaSabera.com
0 Comments