ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, दो बालिकाएं घायल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग के पास ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी जबकि दो बालिकाएं घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बताते हैं कि कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी कुमार यादव 55 वर्ष रिश्तेदारी में आयी केराकत कोतवाली क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी रुपाली 14 वर्ष पुत्री विजय बहादुर, आँचल 15 वर्ष पुत्री रमाकांत को दवा दिलाने जौनपुर जा रहे थे। वह बनरहिया बाग के पास पहुंचे थे कि मोबाइल पर फोन आ गया और वह बाइक से बात करने लगे। इसी बीच जौनपुर से गौराबादशाहपुर की तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में तीनों घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां कुमार यादव की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से असत्य पर सत्य के जीत का पर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर के डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह की तरफ से विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं | मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!