ग्राम पंचायत बड़उर में मॉडल तालाब का CDO अनुपम शुक्ल व DC मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने किया औचक निरीक्षण | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • तालाब का सौंदर्यीकरण देख हुए खुश
दीपक गुप्ता
जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बड़उर में मनरेगा के तहत मॉडल तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, कार्य लगभग पूरा होने को हैं जिसका जौनपुर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल व डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया।

ग्राम पंचायत बड़उर में मॉडल तालाब का CDO अनुपम शुक्ल व DC मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने किया औचक निरीक्षण | #NayaSaberaNetwork

तालाब पर बने चबूतरे की रंगाई पुताई व सीढ़ियों को देखकर सीडीओ ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही साथ पोखरे के बगल स्थित चारागाह की जमीन को भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिया कि इस पर गौशाला हेतु चारा की पैदावार की जाय ताकि पशुओं को हरा चारा मिल सके। 

इस मौके पर शाहगंज खण्ड विकास अधिकारी अनुराग राय, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, जेई शशिकांत प्रजापति, विमलेश कुमार एस एन सिंह, एपीओ राजकुमार गुप्ता समेत ग्राम प्रधान डॉ अरविंद गुप्त, सेक्रेटरी भोले यादव, ग्राम रोजगार सेवक उमाकांत यादव, शशिकांत व सफ़ाई कर्मी भी मौजूद रहे।

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Ad : पैसा वसूल प्रचार. सिर्फ नया सबेरा पर। मो. 9807374781, 9792499320*
Ad


*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जगद्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के पूजन-पर्व शारदीय नवरात्रोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!