Jaunpur News: किराये के कमरे में लेखपाल का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

अरशद हाशमी @  नया सवेरा 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील में तैनात एक लेखपाल का शव बुधवार सुबह उनके किराये के कमरे में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दारा सिंह चौहान (59) निवासी खातापुर चौहान बस्ती, थाना सारनाथ, वाराणसी, मड़ियाहूं तहसील के भंवरास क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह दिलावरपुर मौर्य कटरा में किराये का कमरा लेकर रहते थे। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे पर पहुंचे और दरवाजा बंद कर आराम करने चले गए।

बुधवार सुबह करीब सात बजे तक जब उनका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने कई बार आवाज लगाकर उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो लेखपाल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी। तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि दारा सिंह चौहान कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और रक्तचाप की दवा भी ले रहे थे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन