Jaunpur News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल

अरशद हाशमी @  नया सवेरा 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास मंगलवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बीसीडब्ल्यू मालगाड़ी प्रयागराज की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंडिका माता मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मियों और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कविंद्र राय ने बताया कि घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन