मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है गौरव बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी जगन्नाथ यादव उम्र लगभग 55 वर्ष मंगलवार की शाम घर के पास ही खड़े रहकर बाजार जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ पड़ोसी जनपद आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव निवासी अशोक पासवान उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र बाबूराम 17 में को चार पहिया वाहन के धक्के से घायल हो गए थे इन्हें परिजन जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए थे। हालत गंभीर होने के कारण घर वाले उन्हें किसी निजी अस्पताल में ले जाकर उपचार करवा रहे थे यहां पर भी सुधार न होने पर उन्हें मंगलवार पुनः जिला अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने देखकर उन्हें मृत्य घोषित कर दिया।
| विज्ञापन |

0 Comments