Jaunpur News: माहवारी कोई विमारी नहीं एक प्राकृतिक है प्रक्रिया: नीरा आर्या

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी दिवस पर किशोरियों को किया गया जागरूक 

 नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरवार व महुली गांव में अंतर्राष्ट्रीय माहवारी दिवस पर किशोरीयो एवं महिलाओं के साथ बैठक कर माहवारी को लेकर जागरूक करते हुए सेनेटरी पैड वितरण किया गया।इस दौरान किशोरियों ने पहली बार खुलकर पैड पकड़ा व फोटो खिंचवा कर अपने अनुभव को साझा किया।

इस बाबत समावेश साथी नीरा आर्या ने बताया कि माहवारी कोई विमारी नहीं यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है इसमें लड़कियां बिल्कुल साफ सुथरा व सामान्य रहती हैं।उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 21 महिलाओं को गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है।इस अवसर पर आशा दिदी मुन्नी,सुचित्रा, लक्की, हनी, प्रभावती ,सुमन सुरेखा, आरती कलावती समेत भारी संख्या में किशोरी व महिलाएं मौजूद रही।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

Post a Comment

0 Comments