नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव स्थित शारदा सहायक खंड-36 नहर पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। आपको बता दें कि चौखड़ा गांव निवासी गंगा गौतम अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ किसी कार्य से बाहर गए थे। घर लौटते समय नहर के पास विपरीत दिशा से आ रहे टाली लगे ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मोटरसाइकिल नहर में जा गिरी।
दुर्घटना में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल बदलापुर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल व चौकी इंचार्ज एसआई जय प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। तेजीबाजार पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
0 Comments