Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेवई नाला के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। आपको बता दें कि अधेड़ सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा।

 राहगीरों की नजर पड़ने पर 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल के लाश रजिस्टर में मृतक का नाम 55 वर्षीय मोती निवासी धनशाली, थाना गौराबादशाहपुर दर्ज किया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Post a Comment

0 Comments