Jaunpur News: दुल्हा हत्याकांड में वांछित अभियुक्त का सहयोगी गिरफ्तार

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने चर्चित दुल्हा हत्याकांड में फरार आरोपियों को शरण देने वाले एक वांछित सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खेतासराय पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे मुखबिर की सूचना पर गुरैनी-कलापुर नहर रोड स्थित तरसावां मोड़ से प्रिन्स राजभर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रिन्स राजभर पुत्र विक्रम राजभर निवासी तरसावां थाना सरायख्वाजा बताया गया है। उसके खिलाफ थाना खेतासराय में मु0अ0सं0 91/2026 के तहत विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

Post a Comment

0 Comments