Jaunpur News: ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में बैरमा गांव में जन चौपाल आयोजित

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में आज विकास खण्ड महराजगंज के ग्राम पंचायत-बैरमा में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में ग्रामवासियों को लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित विभाग के उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी को गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

जन चौपाल के दौरान आयुष्मान योजनान्तर्गत ग्रामवासी विवेक, प्रतिमा, फूलकुमारी मौर्य, राजाराम गौतम, आशीष पटेल, लालसाहब मौर्य को मौके पर आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया गया। मनराजी पत्नी स्व० राउरदीन सरोज की विधवा पेशन सम्बन्धी शिकायत का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस क्रम में रमाशंकर द्वारा आवागमन हेतु सम्पर्क मार्ग बनाये जाने में राजन पाण्डेय द्वारा विवाद करने की शिकायत की गयी, मौके पर उपस्थित राजन पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा धारा 24 के अन्तर्गत सम्पर्क मार्ग से सटे चक की पैमाइश हेतु वाद दर्ज किया गया है। इस सम्बन्ध में उपस्थित राजस्व निरीक्षक को आज ही उक्त चक की पैमाइश कराकर सम्पर्क मार्ग सम्बन्धी शिकायत का निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया। मूलचन्द्र पुत्र सरबजीत द्वारा बिजली के तार लटके होने की शिकायत की गयी, जिसके क्रम में में विद्युत विभाग के उपस्थित अधिकारी को उक्त शिकायत के निराकरण हेतु 02 दिवस का समय देते हुए निराकरण करते हुए जियोटैग फोटो प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

Post a Comment

0 Comments