Jaunpur News: वाहन की जद में आने से अधेड़ की हुई मौत

मिठाई लाल सोनकर @  नया सवेरा 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेवई नाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई है। घटना मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे की है। उक्त नाले के पास सड़क पार करते समय दुर्घटना में घायल हो कर सड़क के किनारे काफी देर तक पड़ा हुआ था। आते जाते हुए लोग देखने के बाद भी सीधे चले जा रहे थे। लेकिन एक रहम दिल व्यक्ति ने 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी को  सूचना देकर बुलाया और उसे सदर अस्पताल ले गए।सदर अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।लाश रजिस्टर में इसका नाम मोती उम्र लगभग 55 वर्ष ग्राम धनशाली थाना गौराबादशाहपुर अंकित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक परिवार का कोई भी व्यक्ति अस्पताल नहीं पहुंचा था। जिला अस्पताल लाश घर में  शव को रखा गया है। कुछ लोग पहचान करने पहुंचे लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

Post a Comment

0 Comments