मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। सिंगरामऊ क्षेत्र स्थित शक्ति मंदिर दर्शन करने गए मां बेटा किसी अज्ञात वाहन की जद में आकर गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रवि गौतम उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र प्रताप गौतम अपनी मां सुमित्रा देवी उम्र लगभग 48 वर्ष को साथ लेकर बाइक से सिंगरामऊ क्षेत्र स्थित शक्ति मंदिर दर्शन कर वापस आते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसके चलते दोनों मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराये। अभी भी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

0 Comments