शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
वसई। वर्तक कॉलेज के सामने, वसई पश्चिम में स्थित दुर्गा माता मंदिर के वर्धापन दिवस के अवसर पर 28 मई को माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें प्रख्यात भजन गायिका उषा शर्मा और देवेंद्र राणा ने अपने गए मधुर भजनों द्वारा पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समाजसेवी उषा धुरी और उनके परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में नगरसेविका अर्पणा पाटिल, नगरसेवक छोटू आनंद, समाजसेविका रीता इस्सर आदि का समावेश रहा।
| Advt |

0 Comments