Jaunpur News: राजकीय आईटीआई सिददीकपुर कैम्पस में रोजगार मेला का आयोजन

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के कम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में (मिशन रोजगार अभियान) के अन्तर्गत राजकीय आई०टी०आई० सिददीकपुर, जौनपुर में 29 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय आई०टी०आई० सिददीकपुर, जौनपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कॅम्पनियों, आर०एस०टी० ग्रुप ऑफ सर्विस, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक हर्बल एवं आयुर्वेदिक, डस्की स्टैलियन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज़ (DSETS) प्राइवेट इत्यादि के द्वारा, शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थियों को योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, अभ्यर्थी विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई०डी०प्रूफ बायोडाटा सहित सेवायोजन वेब पोर्टल - rojgaarsangam.up.gov.in जॉकसीकर पर पंजीकरण कर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Post a Comment

0 Comments