सैमुअल पॉल एन. और कुंवर अनुपम सिंह ने शहर में किया रूट मार्च
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को सौहार्द के साथ मनाए जाने के दृष्टिगत तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में कोतवाली से लेकर चहारसू चौराहे तक पैदल मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार को साफ सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाया जाए। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद भी किया तथा उनके पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।
| Advt |



0 Comments