Jaunpur News: तीन साल के कार्यकाल में ही 50 करोड रुपए की लागत से हुए नगर में विकास कार्य: कपिल मुनि

शेष कार्यकाल में भी लगभग 50 करोड रुपए से अधिक के कार्य विकास कार्यों का खाका तैयार

तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज आयोजित होगा कार्यक्रम

 नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि ने पलकिया परिषद के नवनिर्मित विवेकानन्द सभागार में स्थानीय पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि अपने विगत तीन वर्षों के संक्षिप्त कार्यकाल में ही नगर क्षेत्र में लगभग 50 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं जिससे नगर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जिसे अब नगर की जनता भी महसूस करने लगी है शेष दो वर्षों के कार्यकाल में भी 50 करोड रुपए से अधिक के कार्य विकास कार्य की योजनाएं बनकर तैयार हैं वर्तमान बोर्ड का कल कार्यकाल पूर्ण होने तक नगर की सूरत बिल्कुल बदल जाएगी और मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका परिषद प्रदेश की चुनिंदा नगर पंचायत नगर पालिका परिषद में अपना अहम स्थान बना लेगा। उन्होंने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका परिषद पूर्वांचल की एक महत्वपूर्ण नगर पालिका है जो तीन जिलों की सीमा पर स्थित है और एक प्रमुख व्यवसाय केन्द्र होने के साथ-साथ पूर्वांचल का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिस प्रकार शासन से इस नगर के विकास के लिए जो भी योजनाएं यहां से बनाकर भेजी गयी उसे हमारे अधिकारियों और क्षेत्रीय नेताओं के सहयोग से शासन से पूर्ण रूप से मंजूरी मिली और उस पर धन अव मुक्त हुआ जिससे  महज तीन वर्षों के संक्षिप्त कार्यकाल में ही नगर की प्रमुख विकास योजनाओं में श्री मनोकामना सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान जी मन्दिर ,  सूर्यकुण्ड सरोवर , नगर पालिका परिसर में स्थित स्वामी विवेकानन्द सभागार , सरोखनपुर वार्ड में स्थित तालाब का सुन्दरीकरण , प्रयागराज मार्ग से लेकर रेलवे क्रासिंग और डाकबंगला से लेकर सतहरिया तक हाईवे के दोनों किनारो पर जल निकासी हेतु नालों का निर्माण , समूचे नगर एवं विस्तारित क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था , गौआश्रय केन्द्र के रूप में श्री कान्हा गौशाला सहित तमाम ऐसी दर्जनों बड़ी योजनाएं हैं जो नगर में मूर्त रूप में दिखने लगी हैं । उन्होंने नगरवासियों एवं नगर के समस्त सभासदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से नगर की जनता ने हमारे ऊपर आज के तीन वर्षों पूर्व अपना अटूट विश्वास और जन समर्थन देकर एक तरफा अपना अमूल्य मत प्रदान कर हमें पालिकाध्यक्ष पद जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को सौपा उसी क्रम में हमारे नगर के निर्वाचित समस्त सभासदों ने चाहे वह जिस भी राजनैतिक दल से सम्बंधित हो नगर के विकास के लिए कभी भी किसी भी प्रकार का असहयोग नहीं किया बल्कि हमारे कदम से कदम मिलाकर सदैव चले जिसका परिणाम आज आप सभी नगर वासियों के सामने है कि जहां पहले लोग मुंगरा बादशाहपुर नगर को हेय दृष्टि से देखते थे अब समूचे जनपद की नगर पालिकाओं ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुंगराबादशाहपुर नगर के विकास की चर्चाएं होती हैं। जिलाधिकारी समेत जिले के अधिकारियों की बैठक हो या जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक हो हर जगह मुंगरा बादशाहपुर नगर के विकास का एक उदाहरण दिया जाता है कि अगर कहीं विकास देखना है तो मुंगरा बादशाहपुर जाकर दिखाइए यह जो उपलब्धि मुंगरा बादशाहपुर नगर को  मिली है वह इस नगर की जनता जनार्दन और हमारे नगर के सभी निर्वाचित सभासदों के सहयोग , प्यार और स्नेह की बदौलत मिली है। उन्होंने नगर वासियों को आश्वस्त किया आने वाले दिनों में भी नगर का चतुर्दिक विकास होगा । इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला , अवर अभियन्ता प्रशान्त राय, अवर अभियन्ता ओमप्रकाश समेत नगर पालिका परिषद के अधिकारी गण उपस्थित रहे।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

Post a Comment

0 Comments