चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के भगेरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में ग्रामीण समस्याओं के समाधान के साथ अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने खुलकर आवाज उठाई। विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रहे खतरनाक हाईटेंशन तार और पंचायत भवन की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा जनचौपाल में छाया रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग मौजूद रहीं। जनचौपाल में ग्रामीणों ने विभागवार अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिसमे पंचायत विभाग से 19, समाज कल्याण विभाग से 4, विद्युत विभाग से 4, राजस्व विभाग से 3 तथा लघु सिंचाई विभाग से 1 शिकायत दर्ज की गई। इनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। कार्यक्रम मे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय परिसर के बीचोंबीच हाईटेंशन तार लंबे समय से बेहद नीचे झूल रहा है। तार जमीन से लगभग छह फीट की ऊंचाई पर होने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की जान पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। लोगों ने बताया कि कई बार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन विद्युत विभाग समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने जेई रामपुर को फोन कर मौके की जानकारी देनी चाही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।जनचौपाल में विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। वहीं, बीते दिनों पंचायत भवन में एक बालक की हत्या कर शव नीले ड्रम में छिपाने की घटना का मामला भी उठा। मृतक बालक के दादा राजनाथ यादव ने पंचायत भवन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान सूबेदार यादव को शीघ्र कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।जनचौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 11 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें योजना का लाभ दिलाया।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
0 Comments