नया सवेरा नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर। मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने ठाठर गोदामघाट पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आवागमन आसान एवं सुरक्षित हो जाएगा। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार तथा दैनिक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित डी.पी.एम. गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल निर्माण कार्य के लिए 15.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है तथा अगले दो वर्षों में पुल निर्माण पूर्ण होने की संभावना है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास पाल, शिवशंकर गुप्ता, रवि गुप्ता, संतोष जायसवाल, राजनाथ पटेल, उदय प्रताप पटेल, डॉ. ज्ञानप्रकाश सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, डॉ. सुनीता वर्मा, बचाऊ पटेल, ग्राम प्रधान संजय गौतम,राजू दुनिया,पूर्व प्रधान प्रदीप पटेल, बबलू पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, राजेश सिंह, राजेंद्र पटेल, राम उजागिर मौर्या, मुन्ना मिश्रा, योगेंद्र पटेल, प्रधान शेरा पटेल, प्रधान तूफानी पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, रिंकू पटेल, सभाजीत पटेल, संजू पटेल, रोशनी सरोज, प्रधान विपिन सिंह, कमलेश सिंह प्रधान, अजय सिंह, रंगीले यादव, रमेश मौर्या, कन्हैया पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |


0 Comments