Jaunpur News: तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, सवालों के घेरे में फंसी पुलिस

 नया सवेरा नेटवर्क

सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के दुदौली नहर पुलिया के पास पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अजय कुमार मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। पीड़ित परिवार द्वारा थाने में नामजद तहरीर दिए जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम गांव में देखे जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह हमला कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाया जाना, हमलावरों के हौसले बढ़ाने जैसा प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस केवल औपचारिकताएं निभाने में लगी। और वास्तविक कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। यदि शीघ्र  गिरफ्तारी नहीं हुई तो पीड़ित परिवार की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अब सवाल यह है कि नामजद आरोपी आखिर कब कानून की गिरफ्त में आएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा? क्षेत्रवासी इस पूरे प्रकरण में उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं परिजनों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की माँग की जा रही हैं। ऐसी स्थिति में क्या प्रशासन सुरक्षा दे सकती हैं या हौसला बुलंद दबंग फिर घटना को अंजाम दे सकते हैं क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

Post a Comment

0 Comments